आपके लैपटॉप, PC में है छिपा हुआ मुफ्त एंटीवायरस, ऐसे करें यूज
विंडोज में मौजूद एक वायरस रिमूवल टूल को मैलिशियस सॉफ्टवेयर रिमूवल टूल (MSRT) कहा जाता है। इसे विंडोज अपडेट के जरिए महीने में एक बार अपडेट किया जाता है और अपडेट होने पर यह यूजर्स के पीसी को क्वाइट मोड में स्कैन करता है। इसका काम सबसे आम मैलवेयर इंफेक्शन जैसे ट्रोजन, रूटकिट और वर्म्स आदि को खोजना है। हर महीने इसे मैलवेयर परिवारों को हटाने के लिए अपडेट किया जाता है।