Smartthings

Smartthings - ख़बरें

  • अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
    आपके स्मार्ट टीवी का अगर रिमोट खो गया है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका एंड्रॉयड फोन और टैबलेट भी रिमोट के तौर पर काम कर सकता है। Roku डिवाइस और TV के लिए Roku का ऐप है। वहीं सैमसंग SmartThings का इस्तेमाल करता है और अमेजन फायर TV डिवाइस के लिए रिमोट ऐप प्रदान करता है। Google टीवी डिवाइस के लिए मोबाइल कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। जिन TV के लिए मैन्युफैक्चरर का अपना ऐप नहीं है तो उनके लिए Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध है।
  • स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
    Samsung ने भारतीय बाजार में Music Studio Series के तहत Music Studio 5 और Music Studio 7 Wi-Fi Speakers लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि नए स्पीकर्स Samsung TV और Soundbar के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Music Studio 7 में 3.1.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जबकि Music Studio 5 कॉम्पैक्ट डिजाइन और बैलेंस्ड साउंड पर फोकस करता है। दोनों मॉडल SmartThings, Wi-Fi, Bluetooth और Q-Symphony जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। Samsung ने Music Studio Series की शुरुआती कीमत ₹27,900 रखी है।
  • Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
    Samsung ने VivaTech 2026 इवेंट में AI-पावर्ड Pet Care फीचर पेश किया है। कंपनी ने इसे स्टार्टअप Lifet के साथ मिलकर डेवलप किया है। इस फीचर की मदद से Galaxy यूजर्स अपने पालतू जानवर की फोटो लेकर AI के जरिए उसका हेल्थ एनालिसिस कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सिस्टम दांतों की समस्या, Patellar Luxation और Cataracts जैसी संभावित बीमारियों के संकेत पहचान सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस के जरिए किया जा सकेगा। Samsung का कहना है कि वह AI और कनेक्टेड डिवाइसेज के जरिए हेल्थ मॉनिटरिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
  • Samsung ने लॉन्च किया ऐसा टूल जो खुद बताएगा क्या खराब है, टेक्नीशियन के विजिट की जरूरत नहीं!
    Samsung ने अपने होम अप्लायंसेज के लिए एक नया HRM (होम अप्लायंसेज रिमोट मैनेजमेंट) टूल लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अगली जनरेशन की AI-पावर्ड रिमोट डायग्नोसिस और ट्रबलशूटिंग टेक्नोलॉजी है, जो सर्विस वेटिंग टाइम को काफी हद तक कम कर देगी और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। Samsung के मुताबिक, अब अगर किसी स्मार्ट होम अप्लायंस में कोई दिक्कत आती है और वह SmartThings ऐप से कनेक्टेड है, तो कंपनी का सपोर्ट सेंटर उस डिवाइस को रिमोटली चेक कर सकता है और जरूरत पड़ने पर बिना टेक्नीशियन विजिट के ही गाइड करके प्रॉब्लम सॉल्व कर सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »