• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme P3 Ultra फोन 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

Realme P3 Ultra फोन 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

पिछले साल दिसंबर में P3 Ultra के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लीक किया गया था। दावा किया गया था कि स्मार्टफोन ग्लोसी बैक पैनल से लैस होगा।

Realme P3 Ultra फोन 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

Photo Credit: Realme

Realme P3 Pro (ऊपर तस्वीर में) को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Realme P3 Ultra को कथित तौर पर BIS सर्टिफिकेशन मिला है
  • स्मार्टफोन RMX5030 मॉडल नंबर दिया गया है
  • दिसंबर 2024 में P3 Ultra के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लीक किया गया था
विज्ञापन
Realme जल्द नए मॉडल्स के साथ अपनी P-सीरीज लाइनअप को बढ़ा सकती है। Realme P3 Ultra को हालिया समय में लीक्स के जरिए सुर्खियां बटोरते हुए देखा गया है। दिसंबर में खबर आई थी कि स्मार्टफोन को भारत में इस साल जनवरी में पेश किया जाएगा। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इसके लॉन्च में अभी थोड़ा समय और है। Ultra के साथ लीक्स में वेनिला Realme P3 को भी देखा जा चुका है। अब, Realme P3 Ultra को BIS सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है, जो इसके जल्द भारत में कदम रखने की पुष्टि करता है।

Realme P3 Ultra को कथित तौर पर BIS सर्टिफिकेशन मिला है। 91मोबाइल्स द्वारा स्पॉट की गई लिस्टिंग में पता चला है कि स्मार्टफोन RMX5030 मॉडल नंबर दिया गया है। सर्टिफिकेशन कोई अन्य जानकारी नहीं देता है, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भविष्य में कंपनी इसे भारत में भी पेश कर सकती है।

पिछले साल दिसंबर में P3 Ultra के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लीक किया गया था। दावा किया गया था कि स्मार्टफोन ग्लोसी बैक पैनल से लैस होगा। और कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यहां भी फोन का मॉडल नंबर RMX5030 था। इसमें 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी मिलने की खबर है।

Realme इस स्मार्टफोन को Realme P2 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। P2 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

कंपनी भारत में Realme P3 Pro और P3x को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Pro मॉडल में 6.83 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा और IP68+IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है।

वहीं, Realme P3x 5G में 6.72 इंच LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »