Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K/60 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकेंगे।