OnePlus जल्द ही अमेरिका में अपना अगला प्रीमियम टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका मॉडल नेम OnePlus Pad 3R हो सकता है। FCC पर इसकी लिस्टिंग मॉडल नंबर OPD2408 के नाम से की गई है। यह संकेत है कि लॉन्च की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है। कंपनी ने इसे अब तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन पहले से आई लीक जानकारी और OnePlus की सिस्टर कंपनी Oppo के Pad 4 Pro से इसकी तुलना के आधार पर इसके स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा लगाया गया हैं।
Oppo ने Find X8 सीरीज के टॉप-एंड वेरिएंट, Find X8 Ultra के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन 10 अप्रैल को शाम 7 बजे (4:30PM IST) चीन में लॉन्च होगा। इस इवेंट में Oppo Find X8s, Find X8s+, Oppo Pad 4 Pro टैबलेट, Watch X2 Mini स्मार्टवॉच और Enco Free 4 TWS ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे। कंपनी ने चीन में अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर इन डिवाइसेस की प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दी है।
Oppo Pad 4 Pro बाजार में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। मॉडल नंबर OPD2409 वाला एक नया Oppo टैबलेट गीकबेंच के डेटाबेस में नजर आया है। इसी डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर 80W फास्ट चार्जर के साथ देखा गया था। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Oppo Pad 4 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस है।