Online Privacy

Online Privacy - ख़बरें

  • अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
    Google ने Google Wallet में नया अपडेट जारी करते हुए Aadhaar Verifiable Credentials का सपोर्ट जोड़ दिया है। UIDAI के साथ पार्टनरशिप के तहत यूजर्स अब अपनी Aadhaar बेस्ड डिजिटल पहचान को सीधे डिवाइस में स्टोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे बिना फिजिकल डॉक्युमेंट के तेज और आसान वेरिफिकेशन संभव होगा। इसके साथ selective disclosure जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार ही जानकारी शेयर होगी। वहीं Google “ID pass” फीचर को भी बढ़ा रहा है, जिसमें पासपोर्ट डिटेल्स से डिजिटल ID बनाई जा सकती है। यह फीचर फिलहाल भारत समेत कुछ देशों में उपलब्ध है।
  • Instagram का सुपर यूजर बनना है? ये 7 Settings बदलते ही बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस
    Instagram में कई ऐसे hidden फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपना एक्सपीरियंस बेहतर बना सकते हैं। Hidden Words, Intelligent content filters और algorithm reset जैसे ऑप्शन्स के जरिए स्पैम कमेंट्स और बेकार कंटेंट को रोका जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स अपनी प्राइवेसी बढ़ाने के लिए online status, read receipts और ad preferences को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
  • WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स की फुल गाइड, यहां समझे अकाउंट को सेफ रखने के सभी तरीके
    WhatsApp में कई प्राइवेसी सेटिंग्स दी गई हैं, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल जानकारी कंट्रोल करने की सुविधा देती हैं। इसमें Last Seen, Profile Photo, Status, Groups और Read Receipts जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं, जिन्हें “Everyone” से लेकर “Nobody” तक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसके अलावा Two-Step Verification, End-to-End Encrypted Backup और App Lock जैसे फीचर्स सिक्योरिटी को और मजबूत बनाते हैं। अगर इन सेटिंग्स को सही तरीके से सेट किया जाए, तो यूजर अपनी चैट्स और प्रोफाइल को अनजान लोगों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
  • बच्चों की प्राइवेसी का उल्लंघन करने पर कानूनी मुश्किल में फंसे Google और YouTube
    अमेरिका के सिएटल में अपील्स कोर्ट इस मुकदमे की समीक्षा कर रहा है। अमेरिकी कानून के तहत, फेडरल ट्रेड कमीशन और स्टेट अटॉर्नी जनरल के पास 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बारे में व्यक्तिगत डेटा को ऑनलाइन एकत्र करने पर नियंत्रण का अधिकार है
  • WhatsApp Feature : जिसे चाहेंगे उसी को दिखेंगे ऑनलाइन, ऐसे करें इस्तेमाल
    WhatsApp new feature : कंपनी यह फीचर ‘प्राइवेसी’ (Privacy) सेगमेंट में लाई है। फीचर ऑन करने के बाद आप यह तय कर सकेंगे कि किसे आपको अपना ऑनलाइन स्‍टेटस दिखाना है।

Online Privacy - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »