OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro का लॉन्च 26 दिसंबर को है जिसमें अब तीन दिन ही शेष रह गए हैं। लॉन्च से पहले दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा एक सर्टीफिकेशन में हो गया है। फोन में 6.78 इंच फ्लैट AMOLED पैनल डिस्प्ले बताया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग होगी जबकि प्रो वेरिएंट में 100W फास्ट चार्जिंग होगी। दोनों में 16GB तक रैम, 50MP रियर मेन कैमरा होगा।
OnePlus Ace 5 के लॉन्च के लिए अगर आपको भी इंतजार है तो इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक में आ सकता है। इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास होगा। फोन में 6.78 इंच का BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 6,415mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। फोन में 50+8+2MP कैमरा सेटअप मिल सकता है।