• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 6 लॉन्च से पहले धमाकेदार खुलासा! कंपनी देगी अबतक की सबसे बड़ी, 7800mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

OnePlus Ace 6 लॉन्च से पहले धमाकेदार खुलासा! कंपनी देगी अबतक की सबसे बड़ी, 7800mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

OnePlus Ace 6 फोन को कंपनी 27 अक्टूबर को पेश करने वाली है।

OnePlus Ace 6 लॉन्च से पहले धमाकेदार खुलासा! कंपनी देगी अबतक की सबसे बड़ी, 7800mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

चीनी मार्केट में दस्तक देने वाला OnePlus Ace 6 पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा
  • OnePlus 15 की तरह ही इसमें OLED पैनल होगा
  • सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
विज्ञापन

OnePlus 15 से पर्दा उठने ही वाला है। लेकिन इसी के साथ एक और फोन है जो चर्चा में है। यह कंपनी का नया OnePlus Ace 6 फोन है जिसे कंपनी 27 अक्टूबर को पेश करने वाली है। चीनी मार्केट में दस्तक देने वाला OnePlus Ace 6 पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। फोन के बारे में बहुत कम जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। लेकिन एक महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन का खुलासा लॉन्च से पहले वनप्लस की ओर से किया गया है। कंपनी ने इसकी बैटरी कैपिसिटी को रिवील कर दिया है। आइए जानते हैं कैसी होगी फोन की बैटरी और अन्य फीचर्स। 

OnePlus Ace 6 के बारे में जो डिटेल्स अभी तक सामने आए हैं। उनसे पता चलता है कि फोन एक परफॉर्मेंस फोकस्ड डिवाइस होगा। दावा किया जा रहा है कि यह कंपनी की ओर से अबतक का सबसे पावरफुल Ace सीरीज का फोन होगा। OnePlus 15 की तरह ही इसमें OLED पैनल होगा जो कि 165Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में मल्टीपल- 165Hz, 144hz, 120Hz, 90Hz, और 60Hz का रिफ्रेश रेट होगा। 

सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें मेटल का मिडल फ्रेम होगा। फोन में IP66 / 68 / 69 / 69K रेटिंग्स देखने को मिल सकती हैं। Ace 6 के लिए कहा गया है कि यह वनप्लस का अबतक का सबसे ज्यादा बैटरी कैपिसिटी वाला फोन होगा। फोन में 7800mAh की बैटरी होने की बात कही (via) गई है। साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। हालांकि फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नदारद रह सकता है। 

OnePlus Ace 6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा जिसके साथ में 16 जीबी रैम, और 1TB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करेगा। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। फोन व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक शेड्स में आ सकता है। फोन का मोडिफाइ किया गया वर्जन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से पेश किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »