Old Mobiles

Old Mobiles - ख़बरें

  • WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
    WhatsApp ने कथित तौर पर ऐलान किया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स पर ऐप काम नहीं करेगा। अभी तक WhatsApp Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को चैट बैकअप लेने की सलाह दी है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। iPhone यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
  • Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
    Apple ने iPad mini 4 और MacBook Air 13-inch (2017) को अपनी obsolete और vintage लिस्ट में शामिल कर दिया है। iPad mini 4 को obsolete घोषित किया गया है, जिससे इसके लिए ऑफिशियल हार्डवेयर सर्विस पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं MacBook Air 2017 को vintage कैटेगरी में रखा गया है, जहां सीमित सर्विस पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। इसके अलावा इन डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलने की संभावना भी कम हो गई है।
  • Mobile बेचते वक्त ये 10 सावधानी नहीं बरती तो पड़ जाएंगे मुसीबत में...
    अपना पुराना फोन बेचने से पहले ही डाटा का बैकअप लेना चाहिए। फोन से सिम और मेमोरी कार्ड निकालने होंगे और सभी अकाउंट से लॉग आउट करना होगा। इन सभी के बाद आपको फोन को फैक्टरी रीसेट करना होगा। वहीं फोन में स्क्रीन लॉक या फाइंड माई डिवाइस जैसी सभी सिक्योरिटी फीचर्स को बंद करना होगा।
  • घर में बेकार पड़ा है पुराना फोन? चंद स्टेप्स में उसे बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, देखें फुल गाइड
    अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन बेकार पड़ा है, तो उसे आप सिक्योरिटी कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। सही ऐप्स और बेसिक सेटअप की मदद से Android या iPhone दोनों को निगरानी के लिए बदला जा सकता है। इस तरीके में लाइव वीडियो फीड, मोशन डिटेक्शन और अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे घर या ऑफिस की सिक्योरिटी बढ़ाई जा सकती है। इंटरनेट कनेक्शन और चार्जिंग की व्यवस्था के साथ यह तरीका काफी किफायती साबित होता है। महंगे CCTV सिस्टम की बजाय पुराने फोन को सिक्योरिटी टूल बनाना एक स्मार्ट ऑप्शन है।
  • नोकिया के अनूठे डिज़ाइन वाले ये फोन याद हैं आपको!
    आज याद करते हैं नोकिया के 5 ऐसे ही अनूठे फोन को, जिनकी तकनीक और डिज़ाइन आज 'आउटडेटेड' हो चुकी है। संभव है, जो हमें अनूठा लगा, वह आपके लिए 'बेकार' हो लेकिन ये फोन वाकई कुछ हटकर थे...
  • पुराना मोबाइल खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
    अगर आपने भी पुराना स्मार्टफोन खरीदने का फैसला किया है तो इन बातों का ज़रूर रखें ख्याल।
  • अपने पुराने स्मार्टफोन को ऐसे बनाएं काम का
    नया मोबाइल खरीदने के बाद आप अपने पुराने मोबाइल का क्या करते हैं? संभव है कि आप उसे बेच देते होंगे, या फिर किसी को गिफ्ट कर देते होंगे। लेकिन कई बार आप उस स्मार्टफोन को अपने पास ही रखना चाहते हैं। मगर यह नहीं जानते कि उसके साथ क्या किया जाए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »