Ndtv Report

Ndtv Report - ख़बरें

  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • दिल्ली का AQI था 490, लेकिन इस इंटरनेशनल ऐप ने दिखाया 1600, जानें क्या है अंतर?
    IQAir एक इंटरनेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग ऐप है, जिसके अनुसार, वर्तमान में दिल्ली का मैक्सिमम AQI 1,600 है, जबकि भारत में सेंट्रल पॉल्यूशन ऑफ कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में सबसे खराब आकंड़ा 450 से 500 के बीच था। दरअसल ऐसा भारत और ग्लोबली AQI मापने के स्टैंडर्ड के चलते होता है। NDTV के अनुसार, भारत में PM 2.5 का पैमाना 60 है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का स्टैंडर्ड अपनाने वाले कुछ देशों में यह पांच या दस है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »