आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
Moto X70 Ultra में OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस लिस्टिंग से Moto X70 Ultra के बाकी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। यह Moto Edge 50 Ultra की जगह ले सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है
इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स इंटरनेशनल मार्केट में पेश किए गए Edge 50 Ultra के समान हो सकते हैं। इसमें 16 GB तक LPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
इस स्मार्टफोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं। इसके नीचे SIM ट्रे, USB Type-C पोर्ट, एक माइक और स्पीकर्स हैं