Mi Notebook Pro X 15 को Mi Notebook Pro 14 और Mi Notebook Pro 15 के बाद कंपनी के नए प्रीमियम लैपटॉप के रूप में डिज़ाइन किया गया है। इन दोनों ही लैपटॉप को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था।
Mi Notebook Pro 15 और Mi Notebook Pro 14 इन दोनों में मौजूद प्रमुख अंतर डिस्प्ले में मौजूद है। मी नोटबुक प्रो 15 लैपटॉप ओलेड डिस्प्ले से लैस है, जबकि मी नोटबुक प्रो 15 हाई-रिफ्रेश रेट एलसीडी डिस्प्ले से लैस है।
Xiaomi भारत में गुरुवार को अपना पहला लैपटॉप Mi Notebook लॉन्च करने जा रही है। यह लैपटॉप केवल भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस दिन मी नोटबुक के साथ Mi Notebook Horizon Edition भी पेश किया जाएगा, जिसके बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन सामने आ चुकी है।