Flipkart Republic Day Sale 2026 सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो चुकी है। सेल में कंपनी स्मार्ट TV, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजिरेटर जैसे होम अप्लायंसेज पर भारी छूट लेकर आई है। सेल में बैंक ऑफर, और कैशबैक ऑफर के तहत डील्स को और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है। सेल में Lumio Vision, Haier, Philips, Motorola जैसे ब्रांड्स के टीवी पर भारी छूट दी जा रही है।
Lumio Vision 7 और Vision 9 4K स्मार्ट TVs भारत में लॉन्च हो गए हैं। दावा है कि ये भारत में लॉन्च होने वाले अबतक के सबसे फास्ट टीवी हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें फ्लैगशिप Boss प्रोसेसर लगा है। टीवी में क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है और Dolby Vision, Dolby Atmos, व DGS Audio जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। कीमत 29,999 रुपये से शुरू है।
सर्किट हाउस टेक्नोलॉजी की ओर से नए Lumio Vision स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं। ये टीवी कंपनी भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने टीवी के स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। लूमिया विजन स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले से लैस हैं। इनमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। इनमें साउंड के लिए 30W आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं।
Lumio अपने नए Lumio Vision Smart TV का टीजर जारी करते हुए भारत में 10 अप्रैल को लॉन्च करने की पुष्टि की है। Lumio विजन टीवी में खुद का एक प्रोसेसर मिलने की जानकारी है। इसके अलावा टीवी में 3GB DDR4 RAM भी है। Vision Smart TV में कम लोड टाइम, बेहतर मेमोरी कैपेसिटी और कम ऐप इंस्टॉलेशन टाइम के साथ कई सुधार शामिल हैं।