देश में एलपीजी की कमी के बीच कई अन्य विकल्प भी हैं, जिनके जरिए आप आसानी से खाना पका सकते हैं। अगर आपको एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है तो आप इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केतली, माइक्रोवेव ओवन और एयर फ्रायर के जरिए घर पर आसानी से खाना पका सकते हैं। इसके लिए आपको गैस की जरूरत नहीं होगी।