चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको के ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल मंगलवार को आयोजित होगी। 11,999 रुपये वाला ले 2 और 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज से लैस ले मैक्स 2 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और लेमॉल के जरिए उपलब्ध होगा।
लेईको ले 2 और ले मैक्स खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। चीन की इंटरनेट और प्रौद्योगिकी कंपनी लेईको ने शुक्रवार को बताया कि कि ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोनों की पहली फ्लैश सेल 28 जून से होगी।