Laptop Prices

Laptop Prices - ख़बरें

  • Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
    Acer ने भारत में नया Swift Neo AI Laptop लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹67,999 है और इसे Flipkart, Acer E-store समेत दूसरे चैनल्स से खरीदा जा सकता है। लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H सीरीज प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। इसमें 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। स्क्रीन 14 इंच की WUXGA IPS है, जबकि चुनिंदा मॉडल में OLED पैनल भी मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.25Kg और मोटाई 17.2mm है। इसमें 52Wh बैटरी, 65W USB Type-C चार्जिंग, Wi-Fi 6 और 1080p वेबकैम भी दिया गया है।
  • Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
    Lenovo ने आज बाजार में अपने नए लैपटॉप Lenovo LOQ Essential 15IPH11 और Lenovo LOQ Essential 15IRH11 को लॉन्च कर दिया है। Lenovo LOQ Essential 15IPH11 की कीमत USD 1,399 (लगभग ₹1,33,280) और Lenovo LOQ Essential 15IRH11 की कीमत USD 979.99 (लगभग ₹93,365) है। दोनों Lenovo LOQ Essential लैपटॉप बिक्री के लिए अक्टूबर, 2026 में उपलब्ध होने की उम्मीद है। ये दोनों ही लैपटॉप लूना ग्रे और एक्लिप्स ब्लैक में आते हैं।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Mac Studio के M5 Ultra वाले वर्जन को 512 GB की यूनिफाइड मेमोरी के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। एपल का दावा है कि यह AI का 4.3 गुणा फास्ट परफॉरमेंस और 1.8 गुणा तक फास्ट ग्राफिक्स की पेशकश करता है। इस चिपसेट को हेवी वीडियो और AI वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया है। इस डेस्कटॉप का M5 सिलिकॉन वाले मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है।
  • Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
    Asus ने भारत में 24 इंच डिस्प्ले वाला Asus VM240 AiO (ऑल-इन-वन) डेस्कटॉप पीसी पेश किया है। Asus VM240 AiO की कीमत ₹66,990 है। यह डेस्कटॉप 20 अगस्त से Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, आसुस ई-शॉप, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमजेन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा Asus Jelly75 कीबोर्ड KD201 की कीमत ₹8,999, Asus वायरलेस माउस MD105 की कीमत ₹1,799, Asus मार्शमैलो कीबोर्ड और माउस कॉम्बो CW200 की कीमत ₹4,199 और Asus HDMI केबल LHR60 की कीमत ₹999 है।
  • Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
    इस सेल में HP Victus with AMD Ryzen 7 7445HS लैपटॉप को 1,66,133 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर AMD Ryzen 7 7445HS दिया गया है। इसमें 15.6 इंच FHD डिस्प्ले है। इसके अलावा Asus TUF A15 के नए वर्जन को 1,25,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 12.2 इंच 2.8K (1,840x2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
    Huawei ने अपना नया MateBook Pro S लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे हल्का PC बता रही है। इसका वजन सिर्फ 798 ग्राम और मोटाई 11.9mm है। लैपटॉप में 14.2-इंच 3.1K Privacy Display, 120Hz रिफ्रेश रेट, Kirin XE90 प्रोसेसर, Wi-Fi 7+, HarmonyOS Connect और Celia AI Task System जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 66W Reverse Charging का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 युआन रखी गई है और बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।
  • भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल्स) एंटी-ग्लेयर NanoEdge डिस्प्ले 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 45 प्रतिशत कलर गैमुट कवरेज के साथ है। इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। इसके लिए ऑटोमैटिक तरीके से सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Rimbook L1 Plus की कीमत और उपलब्धता के बारे में जल्द ही खुलासा होगा। Rimbook L1 Plus में 16 इंच की IPS 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2560×1600 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.52% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 100% sRGB कलर गैमट है।
  • Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
    एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा।
  • Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
    Lenovo ने बजट गेमिंग मॉनिटर Lenovo Legion 27-1r को मार्केट में लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 27 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 280Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है।
  • Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
    Lenovo Legion R9000P को कंपनी ने लेटेस्ट लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। ब्रांड का दावा है कि यह दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है जो इंकजेट प्रिंटेड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इन्हें IJP OLED डिस्प्ले भी कह दिया जाता है।
  • लाखों का Gaming PC छोड़िए! ₹999 में पूरा महीना खेलें हाई-ग्राफिक्स वाले महंगे PC गेम्स
    Nvidia ने अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस GeForce Now को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से यूजर्स बिना हाई-एंड गेमिंग PC या लैपटॉप के भी क्लाउड के जरिए बड़े PC गेम्स खेल सकेंगे। GeForce Now भारत में RTX 5080 SuperPOD इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और 4,500 से ज्यादा गेम्स का सपोर्ट देता है। यूजर्स अपने Steam और Epic Games जैसे अकाउंट लिंक करके गेम्स खेल सकते हैं। कंपनी ने Performance और Ultimate नाम से दो सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके अलावा Day Pass और UPI पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
  • इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
    इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में इंटरनेशल मार्केट में PC की शिपमेंट्स 4.9 प्रतिशत गिरकर लगभग 6.82 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार नो तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद यह गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गा है कि इसके पीछे मेमोरी चिप की शॉर्टेज एक बड़ा कारण है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »