iQOO 15 Ultra के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है चिपसेट
इस स्मार्टफोन को चीन के नव वर्ष के फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी से होगी। iQOO 15 Ultra में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।