Infinix Smart 10 फोन में होगा Unisoc T7250 चिपसेट, 5000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग

Infinix Smart 10 में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है।

Infinix Smart 10 फोन में होगा Unisoc T7250 चिपसेट, 5000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग

Photo Credit: X/@passionategeekz

Infinix कथित तौर पर Smart 10 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • Smart 10 फोन में कंपनी 6GB रैम दे सकती है।
  • साथ में 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 6.67 इंच का HD प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Infinix कथित तौर पर Smart 10 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Infinix Smart 10 के बारे में स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी की यह बजट स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें कुछ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट आने की संभावना बताई गई है। फोन में 9GB तक रैम देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में और अधिक विस्तार से। 
 

Infinix Smart 10 Specifications (Rumored)

Infinix Smart 10 को लेकर ऑनलाइन लीक सामने आया है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। टिप्स्टर पारस गुगलानी के अनुसार, Infinix Smart 10 में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि पुराने मॉडल Infinix Smart 9 में कंपनी ने MediaTek Helio G81 दिया था। Smart 10 फोन में कंपनी 6GB रैम दे सकती है जिसके साथ में 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

फोन में 6.67 इंच का HD प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। टिप्स्टर के अनुसार रिजॉल्यूशन में भी अपग्रेड नहीं होगा। यह 720p क्लास पैनल के साथ आ सकता है। लीक्ड रेंडर्स की बात करें तो फोन में डिजाइन के मामले में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसमें फ्रंट में पंच होल कैमरा कटआउट मिल सकता है। रियर में कैमरा मॉड्यूल में कुछ हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

कैमरा की बात करें तो रियर में यह 8MP का हो सकता है जबकि पुरने मॉडल में 13MP का कैमरा दिया गया था। इसके साथ में एक सेकंडरी लेंस भी देखने को मिल सकता है। बैटरी कैपिसिटी भी पुराने मॉडल की तरह 5000mAh की हो सकती है। लेकिन चार्जिंग में कुछ अपग्रेड हो सकता है जो कि 10W से बढ़ाकर 15W किया जा सकता है। फोन की रिलीज डेट या प्राइस के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अनुमान है कि फोन 10 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। यह फोन एक बेसिक एंड्रॉयड फोन चाहने वालों की जरूरत को पूरा कर सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी50
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14 Go Edition
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »