India Travel Rules

India Travel Rules - ख़बरें

  • ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
    IndiGo ने Economy Class यात्रियों के लिए नया IndiGo Lite किराया लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं और कम किराया देना चाहते हैं। इस प्लान में 7kg तक का केबिन बैग और ऑटो-असाइन्ड सीट शामिल होगी, जबकि चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, मील और Fast Forward जैसी सेवाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसकी बुकिंग 1 जुलाई से IndiGo की वेबसाइट, ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर पर शुरू होगी, जबकि इस किराए पर यात्रा 15 जुलाई से की जा सकेगी।
  • 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
    भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए e-Arrival Card अनिवार्य कर दिया है। यह डिजिटल फॉर्म पुराने पेपर सिस्टम की जगह लेता है और इसे फ्लाइट के 72 घंटे के भीतर भरना होता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद QR कोड मिलता है, जिसे एयरपोर्ट पर दिखाना होता है। इससे इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। भारतीय नागरिकों को यह फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, जबकि विदेशी यात्रियों के लिए यह जरूरी कर दिया गया है।
  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »