Honor X9C 5G आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो रहा है। X9C 5G में 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर काम करने की उम्मीद है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा।
X9c 5G को 7 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए 12 जुलाई से होगी। इसे Jade Cyan और Titanium Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इसके इंटरनेशनल वेरिएंट की तरह X9c 5G में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 1 दिया जाएगा।
Honor X9c Smart को कंपनी की मलेशिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। वेबसाइट 'Notify me' बटन दिखा रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे आने वाले दिनों में कभी भी खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन को 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में लिस्ट किया गया है। इसके ओशियन सियान और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।
Honor X9c को मंगलवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसमें मौजूद 6,600mAh बैटरी है, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज में 25.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक या करीब 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसके बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,499 (लगभग 28,700 रुपये), जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत MYR 1,699 (लगभग 32,500 रुपये) रखी गई है।