Hisense Uled Tv

Hisense Uled Tv - ख़बरें

  • Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
    Hisense ने अपनी नई 2026 ULED MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें U6 और U7 सीरीज के मॉडल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इन टीवी में MiniLED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming और AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। U7 सीरीज में 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जो स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट के लिए बेहतर मोशन हैंडलिंग प्रदान करता है। इसके अलावा टीवी में Dolby Atmos ऑडियो, बड़े स्क्रीन साइज और स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म जैसे Google TV और Fire TV OS का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Hisense ने 110 इंच, 116 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
    Hisense ने बाजार में Hisense UX ULED RGB-MiniLED Series लॉन्च की है। Hisense UX ULED TV  में 100 इंच और 116 इंच साइज का ऑप्शन उपलब्ध है। इनमें LCD पैनल और RGB मिनी LED टेक्नोलॉजी के साथ 4K UHD रेजॉल्यूशन है। Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज के मॉडल की कीमत 9,99,999 रुपये से 29,99,999 रुपये के बीच होगी। ये स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
  • 110 इंच का स्मार्ट TV लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV में 110 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट (144Hz VRR) है। Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV की यूएस में कीमत $19,999 (लगभग 16,81,273 रुपये), यूके में £19,999 (लगभग 21,92,420 रुपये) और यूरोप में €19,999 (लगभग 18,23,308 रुपये) है। गेमर्स के लिए टीवी में हाई-फ्रेम-रेट गेमप्ले को सपोर्ट करने के लिए 4 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, गेम मोड प्रो और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो शामिल हैं।
  • Hisense ने NBA के साथ लॉन्च किया 85 इंच ULED X QLED TV
    Hisense 85 inch ULED X QLED TV में 85 इंच की बड़ी डिस्प्ले है जो कि 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कंट्रास्ट रेशियो रेंज प्रदान करती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »