110 इंच का स्मार्ट TV लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Hisense ने आधिकारिक तौर पर अपना नया Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV टीवी लॉन्च किया है।

110 इंच का स्मार्ट TV लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Photo Credit: Hisense

Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV में 110 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Hisense ने Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV टीवी लॉन्च किया है।
  • Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV में 110 इंच की डिस्प्ले है।
  • Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV की यूएस में कीमत $19,999 है।
विज्ञापन
Hisense ने आधिकारिक तौर पर अपना नया Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV टीवी लॉन्च किया है। इस 110UX टीवी को पहली बार CES 2024 में पेश किया गया था। यहां हम आपको 110 इंच ULED X Mini LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV Price


कीमत की बात की जाए तो Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV की यूएस में कीमत $19,999 (लगभग 16,81,273 रुपये), यूके में £19,999 (लगभग 21,92,420 रुपये) और यूरोप में €19,999 (लगभग 18,23,308 रुपये) है। यह टीवी Best Buy जैसे रिटेलर्स, Crampton और Moore जैसे एक्सपर्ट स्टोर के जरिए उपलब्ध है। 


Hisense 110-inch ULED X Mini LED TV Specifications


Hisense 110 inch ULED X Mini LED TV में 110 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट (144Hz VRR) है। यह डिस्प्ले स्पोर्ट्स, फिल्मों और गेमिंग के लिए बेस्ट है। टीवी 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है जो बैकलाइट ब्लीड को कम करने और कंट्रास्ट को बढ़ाने के लिए 40 हजार से ज्यादा लोकल डिमिंग जोन पर बेस्ड है। Hisense के हाई-व्यू एआई इंजन एक्स पर बेस्ड टीवी ऑप्टिमाइज क्लीरियरिटी के लिए रियल टाइम एडजेस्ट करता है। 

गेमर्स के लिए टीवी में हाई-फ्रेम-रेट गेमप्ले को सपोर्ट करने के लिए 4 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, गेम मोड प्रो और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो शामिल हैं। यह 4.2.2 सराउंड साउंड के साथ 102W स्पीकर सिस्टम भी प्रदान करता है, जो एक इमर्सिव ऑडियो एक्पीरियंस के लिए डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस को सपोर्ट करता है। 110UX यूएस में Google TV प्लेटफॉर्म और यूरोप में Vidda U OS पर चलता है। स्टैंडर्ड 110UX मॉडल के अलावा Hisense ने NBA सीजन की शुरुआत से संबंधित एक चैम्पियनशिप एडिशन पेश किया है। यह लिमिटेड एडिशन वर्जन लग्जरी एलिमेंट को शामिल करने के साथ स्पोर्ट्स प्रदान करता है और ब्रांड को हाई-एंड सेगमेंट लुक प्रदान करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »