Hisense ने अपना नया स्मार्ट TV लॉन्च किया है जो 100 इंच तक बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। टीवी को कंपनी ने तीन साइज में उतारा है जिसमें 75 इंच, 85 इंच और सबसे बड़ा 100 इंच का टीवी शामिल है। कंपनी के ये टीवी हाई एंड 4K सेग्मेंट में पेश किए गए हैं जो TCL, Xiaomi जैसे ब्रांड के 100 इंची टीवी को टक्कर दे सकते हैं। टीवी में RGB मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है और 170Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।