65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense E8H TV लॉन्च, जानें कीमत

Hisense E8H TV में 65 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। नया Hisense टीवी एक बेहतरीन ब्राइटनेस स्कीम के साथ आता है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 144Hz तक है।

65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense E8H TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Hisense

ख़ास बातें
  • Hisense E8H TV में 65 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Hisense ने कई फ्लैगशिप फीचर्स के साथ E8H TV को चीन में लॉन्च कर दिया है।
  • Hisense E8H TV मार्केट में Hisense E8G का अपग्रेड है।
विज्ञापन
Hisense ने कई फ्लैगशिप फीचर्स के साथ E8H TV को चीन में लॉन्च कर दिया है। Hisense E8H TV मार्केट में Hisense E8G का अपग्रेड है। इसमें XDR मिनीएलईडी डिस्प्ले के साथ 500 से ज्यादा बैकलाइट है। यह डिस्प्ले ज्यादा लैंप बीड्स वाली सामान्य Mini LED से 1.5 गुना बेहतर है। टीवी में दी गई अधिकतम ब्राइटनेस 1,600 निट्स है जो इसे इंडस्ट्री में टॉप पर रखती है। आइए Hisense E8H TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Hisense E8H TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Hisense E8H TV में 65 इंच और 75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। नया Hisense टीवी एक बेहतरीन ब्राइटनेस स्कीम के साथ आता है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। यह एक दमदार कलर एक्यूरेसी भी प्रदान करता है जो रियल टाइम वर्ल्ड के जैसे काम करता है। E8H में Xinxin U+ सुपर इमेज क्वालिटी प्रोसेसर दिया गया है। यह 1+N डिस्ट्रीब्यूटिड ड्राइवर आर्किटेक्चर से लैस है। इस टीवी में लाइट कंट्रोल रिस्पॉन्स स्पीड 10 गुना तेज है, जिसके चलते सटीकता में 40 प्रतिशत बढ़त मिलती है। इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए टीवी में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस भी शामिल है।

Hisense का दावा है कि E8H पहला होम ऑल सिनेमा सर्टिफाइड टीवी है। Hisense E8H में HDMI 2.1 इंटरफेस है। इसमें गेमिंग ऐप्लिकेशन के लिए वेरिएबल रिफ्रेश रेट और लो लेटेंसी रिस्पॉन्स टाइम भी दिया गया है। टीवी नेक्स्ट-जेन गेमिंग कंसोल से लैस है और फैंटम गेम टर्बो टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। टीवी क्लाउड गेमिंग और फ्रीसिंक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। साउंड सिस्टम के लिए E8H में इनबिल्ट 2.1 चैनल साउंड आउटपुट डॉल्बी और DTS ड्यूल साउंड प्रोसेसिंग के साथ एक सुपर-सबमर्सिबल सबवूफर है। यह रियल टाइम सिनेमैटिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
 

Hisense E8H TV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Hisense E8H TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 6,999 yuan यानी कि रुपये है। वहीं 75 इंच मॉडल की कीमत 8,999 yuan रुपये है। Hisense E8H टीवी की प्री-सेल 15 सितंबर से शुरू हुई और 30 सितंबर को खत्म होगी। उपलब्धता की बात करें तो Hisense E8H TV चीन के प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »