शाओमी पहले ही अपने पोर्टफोलियो में मच्छर दूर भगाने वाले पोर्टेबल डिवाइस और एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश से लेकर लैपटॉप तक लॉन्च कर चुकी है। अब, कंपनी सोमवार को एक वीआर हेडसेट लॉन्च कर सकती है।
पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि गूगल एक प्रीमियम स्टैंडअलोन वीआर हैंडसेट बना रही है। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल ने इस दिशा में काम ना करने का फैसला लिया है जबकि एक दूसरी रिपोर्ट का दावा है कि गूगल अभी भी स्टैंडअलोन वर्चुअल रियलिटी हेडसेट लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे यह साल बेहद ही अहम है। कंपनी इस साल डेड्रीम को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा एक हुवावे के अधिकारी ने बताया है कि कंपनी ने एक बार फिर नेक्सस डिवाइस के लिए गूगल के साथ समझौता किया है।
वनप्लस ने जानकारी दी है कि वनप्लस 3 का वर्चुअल लॉन्च इवेंट 14 जून को आयोजित किया जाएगा। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने वनप्लस 3 की बिक्री की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला है।