Google Pixel 10 का लॉन्च से पहले खुलासा हो गया है। Google Pixel 10 के लिए एक फुल कमर्शियल शूट से लीक हुई इस फोटो में एक टैगलाइन और फोटो शामिल थीं, जिससे पता चला कि आगामी फोन में कई नए AI फीचर्स होंगे। आगामी Google Pixel 10 की लीक हुई फोटो से पता चला है कि इसका डिजाइन काफी हद तक Pixel 9 सीरीज से मिलता-जुलता है।
Google Pixel 10 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। पिक्सल 10 में कंपनी छोटा सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है। यहां पर अल्ट्रावाइड कैमरा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी अल्ट्रावाइड के लिए 50MP 1/2.51″ Sony IMX858 सेंसर से हटकर अब 13MP 1/3.1″ Sony IMX712 सेंसर पर शिफ्ट कर सकती है। इसी के साथ फोन में 11MP का टेलीफोटो कैमरा भी होगा।
Google Pixel 10 फोन पर Google कथित रूप से काम कर रही है और इसे साल की दूसरी छमाही की शुरुआत में पेश कर सकती है। फोन में Pixel Sense फीचर होगा जिसकी मदद से यूजर को डीप पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिल सकता है। पिक्सल सेंस पूरी तरह से डिवाइस पर ही ऑपरेट करता है इसलिए यूजर का डेटा प्राइवेट और सिक्योर रहता है। कंपनी इसमें अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Tensor 5 इस्तेमाल करेगी।
पोस्ट में Google Pixel Buds A को Pixel phone के साथ देखा जा सकता है। ट्वीट में यह पुष्टि की गई है कि कंपनी के आगामी ईयरबड्स का नाम पिक्सल बड्स ए हैं और यह फास्ट पेयरिंग जैसे फीचर्स से लैस आएगा।