Google ने अब तक इस फीचर के उपलब्ध होने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। भूकंप के असर के आधार पर अलर्ट भी अलग-अलग हो सकते हैं, हल्के झटकों के चलते एक साधारण चेतावनी मिलती है जो आपकी मौजूदा सेटिंग को बदलती नहीं है। वहीं बड़े झटके विजुअल चेतावनियों के साथ एक जोरदार अलर्ट ट्रिगर कर सकते हैं, चाहे डू नॉट डिस्टर्ब ऑन हो।
Google ने हाल ही में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक भूकंप डिटेक्टर फीचर पेश किया था, जो भूकंप आने पर अलर्ट प्रदान करता है। अगर आप भी भूकंप से संबंधित अपडेट चाहते हैं तो अपने फोन पर इस फीचर को एक्टिव कर सकते हैं। Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है।
Android Earthquake Alerts : गूगल ने बताया कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के परामर्श से इस सिस्टम को पेश किया जा रहा है।