ऐसा लगता है कि जियोनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए एस9 स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसका नाम जियोनी एस10 होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
जियोनी ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में अपने एम6 और एम6 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। दोनों ही स्मार्टफोन इनबिल्ट डेटा इनक्रिप्शन चिप के साथ आते हैं जो यूज़र के कम्युनिकेशन और कंटेंट को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेंगे।