जियोनी एम6एस प्लस लॉन्च, इसमें हैं 6020 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम

जियोनी एम6एस प्लस लॉन्च, इसमें हैं 6020 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • जियोनी एम6एस प्लस में 6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर मौज़ूद है
  • चीनी मार्केट में जियोनी एम6एस प्लस के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं
विज्ञापन
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए अपनी खास पहचान बना चुकी कंपनी जियोनी ने एक और हैंडसेट लॉन्च किया है। जियोनी ने चीनी मार्केट में अपने एम6एस प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जियोनी एम6एस प्लस की सबसे अहम खासियत 6020 एमएएच की बैटरी है। और 6 जीबी रैम भी अन्य पावरफुल स्पेसिफिकेशन में से एक है। चीनी मार्केट में जियोनी एम6एस प्लस के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 32,750 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 4,299 चीनी युआन (करीब 40,250 रुपये) में मिलेगा।

जियोनी एम6एस प्लस में 6 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही फोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। जियोनी एम6एस प्लस एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर आधारित अमिगो 3.5 पर चलेगा।

कैमरे की बात करें तो जियोनी के इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर मौज़ूद है। यह डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर 6020 एमएएच की बैटरी देगी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी जो हम बटन में इंटिग्रेट है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में डुअल सिम, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई (802.11 एसी/ए/बी/जी/एन), ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। डाइमेंशन 163.3 x 80.9 x 8.25 मिलीमीटर है और वज़न 215 ग्राम।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »