Earbuds Specs

Earbuds Specs - ख़बरें

  • कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
    Oppo ने Enco Clip 2 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये लंबे समय तक आरामदायक फिट देने के लिए बनाए गए हैं। इसमें 11mm और 9mm के डुअल डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देते हैं। ईयरबड्स Bluetooth 6.1 सपोर्ट करते हैं और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। बैटरी के लिए चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है। यह डिवाइस AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ आता है।
  • स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
    Huawei ने Watch Buds 2 लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड वियरेबल डिवाइस है जिसमें स्मार्टवॉच और ईयरबड्स दोनों शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट वायरलेस ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और 90 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ करीब 3 दिन बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 3,488 युआन (करीब 47,700 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
    Lyne Originals ने भारत में एक साथ छह नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, नेकबैंड और पोर्टेबल स्पीकर शामिल हैं। इस लाइनअप में STARTUP 30 और STARTUP 49 स्मार्टवॉच, STARTUP 57 ईयरबड्स, STARTUP 48 और STARTUP 62 नेकबैंड और Jukebox 10 Pro स्पीकर शामिल हैं। इनकी कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 5,749 रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को बैटरी बैकअप, ऑडियो फीचर्स और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • MWC 2026: Hi-Res ऑडियो के साथ लॉन्च हुए Motorola के नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2, Buds 2 Plus, जानें कीमत
    Motorola ने MWC 2026 में अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus और Moto Buds 2 पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, Moto Buds 2 Plus में Sound by Bose ट्यूनिंग, 11mm डायनामिक + Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर, Hi Res Audio और Dynamic ANC मिलता है। वहीं Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक + 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर और 55dB तक ANC सपोर्ट दिया गया है। बैटरी लाइफ केस के साथ 40 से 48 घंटे तक बताई गई है। दोनों मॉडल चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध होंगे।
  • 70 घंटे तक के बैटरी बैकअप और ANC जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुए 6 HMD TWS ईयरफोन्स, कीमत 2 हजार से शूरू!
    HMD ने अपनी DUB Series को एक्सपैंड करते हुए छह नए TWS ईयरबड्स -DUB X50 Pro, DUB X50, DUB S60, DUB P70, DUB P60 और DUB P50 ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह लाइनअप अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां प्रीमियम मॉडल्स में ANC, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और लंबा प्लेबैक मिलता है, वहीं अफॉर्डेबल वेरिएंट्स डेली यूज और गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी सपोर्ट देते हैं। फिलहाल कुछ मॉडल्स चुनिंदा एशियाई मार्केट्स में उपलब्ध हैं, जबकि ग्लोबल रोलआउट की जानकारी बाद में दी जाएगी।
  • 50 घंटों की बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस
    boAt ने भारत में boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स लॉन्‍च किए हैं। इनकी कीमत 2,999 रुपये है। 4 सितंबर से इन्‍हें ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। ये ईयरबड्स 50 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। 11एमएम के डायनैमिक ड्राइवर्स से पैक हैं और 360 डिग्री में साउंड डिलिवर करते हैं। इनमें हेड ट्रैकिंग की भी सुविधा है। यह तब काम आता है जब आप अपना सिर घुमाते हैं, तो साउंड उसी हिसाब से आपके कानों में पहुंचता है।
  • Noise Buds X TWS ईयरबड्स, 35 घंटे प्लेबैक टाइम, ब्लूटूथ 5.3, ANC सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Noise बड्स एक्स में 12mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें ANC यानि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट दिया गया है
  • Apple AirPods Pro 2 की लॉन्च डेट आई सामने! होंगे ये खास फीचर्स
    कहा जा रहा है कि Apple के सप्‍लायर्स अपनी आउटपुट कैपिसिटी को बढ़ाकर नए AirPods के शिपमेंट के लिए तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »