Cooling Technology

Cooling Technology - ख़बरें

  • सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
    Dyson ने भारत में अपना नया Hot+Cool HF1 Fan Heater लॉन्च किया है। यह 2-in-1 डिवाइस सर्दियों में कमरे को गर्म करने और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है। इसमें Air Multiplier Technology, सिरामिक हीटिंग प्लेट्स और 10 एयरफ्लो स्पीड मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि यह कमरे का तापमान 100 सेकंड में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें MyDyson App सपोर्ट, Sleep Mode, Child Lock और 70 डिग्री ऑस्किलेशन जैसे फीचर्स भी हैं। भारत में इसकी कीमत 38,900 रुपये रखी गई है।
  • जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
    हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर जापान के Do Hiemon Box का वीडियो शेयर किया है, जिसे Human Fridge भी कहा जा रहा है। यह पोर्टेबल कूलिंग बूथ 15°C तापमान बनाए रखता है और यूजर के सिर, गर्दन व कंधों पर 5°C की ठंडी हवा छोड़ता है। कंपनी के मुताबिक, इससे करीब 10 मिनट में गर्मी से राहत मिल सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें तीन कूलिंग मोड और 20 मिनट का ऑटो शट-ऑफ फीचर भी दिया गया है। इस टेक्नोलॉजी को खासतौर पर कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्री और अन्य आउटडोर वर्कप्लेस के लिए तैयार किया गया है।
  • न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
    Magnetic Cooling या Magnetic Refrigeration एक उभरती हुई कूलिंग तकनीक है, जो Magnetocaloric Effect पर आधारित है। इसमें कुछ खास मैग्नेटिक मटेरियल चुंबकीय क्षेत्र मिलने पर गर्म और हटने पर ठंडे हो जाते हैं। इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल कूलिंग पैदा करने के लिए किया जाता है। पारंपरिक फ्रिज और AC की तरह इसमें रेफ्रिजरेंट गैस और बड़े कंप्रेसर की जरूरत नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी लागत और तकनीकी चुनौतियों के कारण इसका इस्तेमाल सीमित स्तर पर ही हो रहा है।
  • जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
    TEMPT ने भारतीय बाजार में ICY Instant Cooling Portable Fan लॉन्च किया है। नए डिवाइस में Chiller Technology दी गई है, जो कुछ सेकेंड में 18°C तक कूलिंग इफेक्ट देने का दावा करती है। इसमें 4000mAh बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकती है। फैन में चार स्पीड मोड, LED डिस्प्ले, Type-C फास्ट चार्जिंग और 20dB से कम नॉइज लेवल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 1,990 रुपये रखी है और यह Amazon व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
    Hisense ने भारत में अपनी नई Intelli Cool Pro Series Room Air Conditioners लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन AC में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है, जो तेजी से कूलिंग देने में मदद करती है। इसमें AI Smart Mode भी मिलता है, जो कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है। इसके अलावा AC में 3D Cool Air Flow, 4 Way Auto Swing और Long Distance Airflow जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह WiFi सपोर्ट के साथ आता है और Hisense ConnectLife ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • CES 2026: सैटेलाइट से कॉल और मैसेज करेंगे Infinix के Note 60 सीरीज स्मार्टफोन्स, CES में लगाया तकनीक का तड़का!
    Infinix ने CES 2026 के दौरान अपनी आने वाली Note 60 Series के जरिए कई नई टेक्नोलॉजीज की झलक दिखाई है। कंपनी ने इस सीरीज में Satellite Calling और Messaging सपोर्ट, HydroFlow Liquid Cooling Architecture और Active Visual Backplate जैसी इनोवेशन्स को शोकेस किया। Infinix का दावा है कि Note 60 Series में दी जाने वाली सैटेलाइट कनेक्टिविटी रिमोट एरिया और नेटवर्क डेड जोन में काम आ सकती है। इसके अलावा AI ModuVerse मॉड्यूलर सिस्टम और गेमिंग फोकस्ड एक्सेसरीज़ भी इस सीरीज का हिस्सा हो सकती हैं। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन सस्ते में लाने के लिए Infinix ने 3D वेपर क्लाउड चेंबर लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की पेश
    Infinix ने स्मार्टफोन्स के लिए एक इनोवेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का ऐलान किया है। यह प्रोसेस 3डी वेपर क्लाउड चैंबर (3डी वीसीसी) लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »