• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन सस्ते में लाने के लिए Infinix ने 3D वेपर क्लाउड चेंबर लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की पेश

दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन सस्ते में लाने के लिए Infinix ने 3D वेपर क्लाउड चेंबर लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की पेश

Infinix का कहना है कि नई कूलिंग टेक्नोलॉजी ज्यादा प्रभावशीलता के लिए अधिक बंप के साथ स्लिम VC को लाएगी। फोन के सेंटर फ्रेम के साथ 3डी वीसीसी को एक पीस में जोड़ना और पूरे कूलिंग मॉड्यूल को लाना भी संभव है।

दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन सस्ते में लाने के लिए Infinix ने 3D वेपर क्लाउड चेंबर लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की पेश

Photo Credit: Infinix

ख़ास बातें
  • Infinix ने स्मार्टफोन्स के लिए एक इनोवेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी पेश की है।
  • नई टेक्नोलॉजी हीटिंग में सुधार करती है जो बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती है।
  • नई टेक्नोलॉजी से बेहतर फोन्स किफायती दामों में तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Infinix ने स्मार्टफोन्स के लिए एक इनोवेटिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का ऐलान किया है। यह प्रोसेस 3डी वेपर क्लाउड चैंबर (3डी वीसीसी) लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। चेंबर की वॉल्यूम बढ़ाने के लिए चेंबर की शेप की डाइमेंशनेलिटी पर एक यूनिक डिजाइन दिया गया है। नई टेक्नोलॉजी हीटिंग में सुधार करती है जो बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती है। नई टेक्नोलॉजी ने पहले ही चीन के नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लिया है।

नई Infinix 3D VCC कूलिंग टेक्नोलॉजी परफॉर्मेंस में सुधार करते हुए स्मार्टफोन में छोटे पैनल चालू करेगी। नया सॉल्यूशन हाई इंटीग्रेशन और हाई-पावर वाले फोन के लिए टेंप्रेचर के मुद्दों को देखता है। यह सीपीयू फ्रीक्वेंसी रिडक्शन, फ्रोजन स्क्रीन, फ्रेम रेट ड्रॉप्स और कई अन्य मुद्दों को देखेगा। नई Infinix कूलिंग टेक्नोलॉजी रेगुलर वेपर चेंबर के मुकाबले में एक बड़ा सुधार है। सिस्टम में बंप्स से एवापोर्टर वॉल्यू, वॉटर स्टोरेज कैपेसिटी और हीट फ्लक्स में बढोतरी होती है। नई टेक्नोलॉजी से क्षमता में 20 प्रतिशत तक सुधार हुआ है।

3D VCC को स्ट्रक्चर में जोड़े गए बंप के चलते बढ़ाया गया है। यह थर्मल रेसिस्टेंट को कम करता है और थर्मल कंडक्टिविटी को बढ़ाता है। बेहतर हीट डिसिपेशन के लिए शील्ड-टू-हीट डिसिपेशन थर्मल प्रतिरोध भी कम हो जाता है। परफॉर्मेंस में सुधार के लिए 3D VCC एक रेगुलर VC के मुकाबले में 12.5 प्रतिशत ​​​​तेजी से हीट फैलाता है, इसलिए इसका तापमान कम होता है। Infinix द्वारा 3D VCC का इन-हाउस डिजाइन ओईएम के लिए एक बड़ी बात है।

Infinix का कहना है कि नई कूलिंग टेक्नोलॉजी ज्यादा प्रभावशीलता के लिए अधिक बंप के साथ स्लिम VC को लाएगी। फोन के सेंटर फ्रेम के साथ 3डी वीसीसी को एक पीस में जोड़ना और पूरे कूलिंग मॉड्यूल को लाना भी संभव है। इससे बेहतर स्मार्टफोन्स तैयार किए जा सकते हैं, जो कि किफायती भी साबित हो सकते हैं। इस समय 3डी वीसीसी टेक्नोलॉजी को रखने वाले पहले डिवाइसेज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »