पहली बार! सांस लेते पौधे का वीडियो रिकॉर्ड, इंसान की क्रांतिकारी खोज
पौधे सांस लेते हुए देखे भी जा सकते हैं। इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के शोधकर्ताओं ने ऐसे उपकरण का विकास कर लिया है जो पौधों को रियल टाइम में सांस लेते हुए देख सकता है। इसे स्टोमाटा इन-साइट (Stomata In-Sight) कहा गया है। इससे देखा जा सकता है कि पत्तियों पर मौजूद सूक्ष्म छिद्र कैसे कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, और जल वाष्प का प्रबंधन करते हैं।