Apple ने कर्मचारियों को इस छंटनी के लिए 20 जनवरी तक समय दिया है, जिसमें वह कंपनी में अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने सबसे अधिक कटौती डिफेंस डिपार्टमेंट और न्याय विभाग के साथ काम करने वाली सरकारी सेल्स टीम में की है। यह टीम अमेरिका में 43 दिनों के सरकारी बंद और सरकारी दक्षता विभाग द्वारा बजट में कटौती के चलते चुनौतियों का सामना कर रही थी।
तुलना के लिए बता दें कि ट्रैकर के मुताबिक, 2023 में 1,191 टेक कंपनियों द्वारा 263,180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था और 2022 में 1,064 टेक कंपनियों ने 165,269 लोगों की छटनी की थी।
Apple Layoff : यह फैसला कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट्स को बंद करने के तहत लिया गया है। इसका यह मतलब भी है कि ऐपल कार प्रोजेक्ट अब अनिश्चितताओं से घिर गया है।