Ai Robot 2026

Ai Robot 2026 - ख़बरें

  • बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
    Microduck एक छोटा दो पैरों वाला AI रोबोट है, जिसे Pollen Robotics ने तैयार किया है। इसका वजन करीब 780 ग्राम और लंबाई लगभग 25 सेंटीमीटर है। रोबोट में 15 मोटर के साथ कैमरा, LiDAR, माइक्रोफोन और कई सेंसर दिए गए हैं। यह चलने, बैठने, गेंद को किक करने और गिरने के बाद खुद खड़े होने जैसी गतिविधियां कर सकता है। इसकी खासियत यह है कि डेवलपर Reinforcement Learning के जरिए इसे नए काम सिखा सकते हैं। Microduck की शुरुआती कीमत 399 डॉलर है। इसे खास तौर पर AI और रोबोटिक्स के प्रयोगों के लिए तैयार किया गया है, न कि सामान्य घरेलू कामों के लिए।
  • चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
    चीन के बीजिंग में आयोजित World Humanoid Robot Games 2026 में वेटलिफ्टिंग मुकाबले के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपना संतुलन खोकर जजों की टेबल की तरफ गिर गया। प्रतियोगिता में शुरुआती वजन 15 किलो रखा गया था और रोबोट इसी वजन को उठाने की कोशिश कर रहा था। वजन ऊपर ले जाते समय उसका बैलेंस बिगड़ा और अधिकारियों को तुरंत प्रयास रोकना पड़ा। वहीं TianGong रोबोट ने 15 किलो से शुरुआत करने के बाद 16 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाकर प्रतियोगिता जीती। इससे पहले इसी प्रतियोगिता में Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की थी।
  • रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
    चीन के बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games 2026 में ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने स्पीड के मामले में बड़ा प्रदर्शन किया है। Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की, जबकि Honor के Lightning ने 9.47 सेकेंड का समय दर्ज किया। दोनों रोबोट्स का समय Usain Bolt के 9.58 सेकेंड के मानव 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड से तेज रहा। हालांकि, यह आधिकारिक एथलेटिक्स रिकॉर्ड नहीं है क्योंकि रोबोट और इंसान अलग कैटेगरी में आते हैं। दिलचस्प बात यह रही कि तेज दौड़ने के बाद दोनों रोबोट्स को फिनिश लाइन पर रुकने में परेशानी हुई और वे कुशन से टकरा गए।
  • रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
    चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics’ से पहले एक ह्यूमनॉइड रोबोट का हादसा चर्चा में है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान रोबोट तेज रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ा, लेकिन आखिर में समय पर रुक नहीं पाया और कुशन वाली सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। इस साल प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं Unitree ने अलग से अपने Superman ह्यूमनॉइड रोबोट की करीब 45.6 kmph की रिकॉर्ड स्पीड का दावा किया है।
  • क्या है वो रोबोट डॉग जिसने AI Summit में Galgotias University से उसका पवेलियन छीन लिया? यहां जानें पूरी कहानी
    India AI Impact Summit 2026 में Galgotias University के स्टॉल पर प्रदर्शित रोबोट डॉग को लेकर विवाद सामने आया है। “Orion” नाम से दिखाए गए इस AI पावर्ड रोबोट को यूनिवर्सिटी की इनोवेशन बताया गया था, लेकिन टेक कम्युनिटी ने इसे Unitree Robotics के कॉमर्शियल मॉडल Unitree Go2 के रूप में पहचाना। इसके बाद सोशल मीडिया पर आलोचना बढ़ी और आयोजकों ने स्टॉल खाली करने के निर्देश दिए। यूनिवर्सिटी ने बाद में स्पष्ट किया कि रोबोट को स्वयं डेवलप नहीं किया गया था, बल्कि छात्रों को टेक्निकल एक्सपीरियंस देने के लिए प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »