Ai Photo Trend

Ai Photo Trend - ख़बरें

  • इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
    OpenAI के ChatGPT Images 2.0 फीचर को भारत में तेजी से अपनाया जा रहा है और रिपोर्ट के मुताबिक देश इसका सबसे बड़ा यूजर बेस बनकर उभरा है। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल anime पोर्ट्रेट, cinematic फोटो और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक नए मॉडल में बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, डिटेल्ड इमेज जनरेशन और एडवांस prompt समझने की क्षमता दी गई है। खास बात यह है कि इसका उपयोग सिर्फ प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसे क्रिएटिव एक्सप्रेशन और ऑनलाइन ट्रेंड्स के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • एक फोटो से AI बताएगा आपका पूरा करेक्टर, बनाकर देगा मजेदार प्रोफेशनल इमेज! इसे ट्राय करें
    अगर आप AI Caricature से आगे कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो AI Perspective एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसमें अपनी फोटो अपलोड कर एआई से पूछा जाता है कि वह आपको किस तरह के फिक्शनल कैरेक्टर की तरह देखता है। सही प्रॉम्प्ट देने पर एआई स्टाइलाइज्ड इलस्ट्रेशन तैयार करता है और साथ में कैरेक्टर नेम, रोल और पर्सनालिटी ट्रेट्स भी बताता है। खास बात यह है कि बैकस्टोरी हिंदी में लिखवाई जा सकती है, जबकि नाम और आर्केटाइप इंग्लिश में रखा जा सकता है। आउटपुट पूरी तरह फोटो और दिए गए निर्देशों पर निर्भर करता है।
  • Gemini AI से साड़ी वाली फोटो बना रहे हो तो सावधान! हो सकते हो Deepfake के शिकार, IPS ऑफिसर की वॉर्निंग
    Google Gemini का Nano Banana Saree ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी तस्वीरों को AI के जरिए विंटेज और साड़ी लुक में बदल रहे हैं। लेकिन IPS अफसर वीसी सज्जनार ने चेतावनी दी है कि बिना सोचे-समझे फोटो अपलोड करना Deepfake और साइबर फ्रॉड का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि नकली वेबसाइट्स और अनऑथराइज्ड ऐप्स से दूर रहना जरूरी है। इस बीच एक महिला ने दावा किया कि AI फोटो ने उसके शरीर पर मौजूद तिल को भी दिखा दिया, जिससे वह डर गई। यह मामला साफ करता है कि AI ट्रेंड्स मजेदार जरूर होते हैं, लेकिन इनमें खतरे भी छिपे हैं।
  • AI का नया सोशल ट्रेंड: लोग अपने डॉग और कैट को बना रहे हैं इंसान! यहां जानें ऐसा करने का तरीका
    अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने हाल ही में कुछ ऐसे वायरल पोस्ट जरूर देखे होंगे जहां लोग अपने डॉग या कैट को इंसानी अवतार में दिखा रहे हैं। कुत्ता बिजनेस सूट में दिख रहा है, बिल्ली पोज दे रही है जैसे किसी म्यूजिक वीडियो की स्टार हो, और ये सब हो रहा है AI की मदद से। ये नया ट्रेंड है, AI Pet to Human Transformation और ये इंटरनेट पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें लोग अपने पेट्स की फोटो को AI टूल्स के जरिए इस तरह प्रोसेस कर रहे हैं कि वो इंसान के रूप में कैसे दिखते, ये सामने आ जाता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »