भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या इस साल यानी कि 2025 में 900 मिलियन को पार करने वाली है। इंटरनेट यूजर्स रोजाना औसतन 90 मिनट इंटरनेट उपयोग करने में बिता रहे हैं। 488 मिलियन यूजर्स के साथ ग्रामीण क्षेत्र इस ग्रोथ में सबसे आगे है और अब कुल इंटरनेट यूजर्स का 55 प्रतिशत हिस्सा बन गया है। भारत में अधिकतर यूजर्स इंटरनेट के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं।
भारत में 5G ग्राहकों की संख्या साल 2030 तक तीन गुना होकर 97 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। यह कुल मोबाइल ग्राहक बेस का 74 फीसदी होगा। एरिक्सन कंज्यूमरलैब की रिसर्च रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, जेनरेटिव एआई से जुड़ीं ऐप्लिकेशंस 5G को बढ़ाने में भूमिका निभा रही हैं।