Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, वॉच पर ऑफर्स का खुलासा
Amazon Great Freedom Sale में कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं। सेल के दौरान मोबाइल और एक्ससेरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। सेल में होम एप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। ग्राहक सेल के दौरान कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा पाएंगे।