Vodafone का जियो को जवाब, 198 रुपये वाले पैक में मिलेगा ज़्यादा डेटा

पहले यूजर को इस प्लान में 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से 28 दिन तक 28 जीबी डेटा मिलता था, जो अब 39.2 जीबी (1.4 जीबी प्रतिदिन) 28 दिन के लिए मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 199 रुपये के प्लान का भी ज़िक्र किया है, जिसमें डाटा, कॉल व एसएमएस के सभी लाभ 198 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। आपको बता दें कि कंपनियां 1-2 रुपये का यह अंतर सर्कल के आधार पर रखती हैं।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 29 जनवरी 2018 19:53 IST
ख़ास बातें
  • जियो और एयरटेल से मुकाबला करने मैदान में उतरा वोडाफोन
  • अब यूजर को 1.4 जीबी 3जी व 4जी डेटा प्रतिदिन मिलेगा
  • पहले यह सीमा थी 1 जीबी 3जी व 4 जी डेटा प्रतिदिन
यूजर को किफायती डेटा देने की जंग में अब जियो और एयरटेल के साथ वोडाफोन भी शामिल हो गया है। वोडाफोन के मौजूदा 198 रुपये के प्लान में अब यूजर को 1.4 जीबी 3जी व 4जी डेटा प्रतिदिन इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। अभी तक यूजर इस प्लान में 1 जीबी प्रतिदिन 3जी व 4जी डेटा का लाभ ले रहे थे। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हुए प्लान को पोस्ट कर दिया है, जहां से यूजर सीधे इस प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान में आपको पहले की तरह देशभर में कहीं भी मुफ्त लोकल/एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। साथ ही 28 दिन तक आप 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ भी इस ऑफर के तहत उठा पाएंगे।

पहले यूजर को इस प्लान में 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से 28 दिन तक 28 जीबी डेटा मिलता था, जो अब 39.2 जीबी (1.4 जीबी प्रतिदिन) 28 दिन के लिए मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 199 रुपये के प्लान का भी ज़िक्र किया है, जिसमें डाटा, कॉल व एसएमएस के सभी लाभ 198 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। आपको बता दें कि कंपनियां 1-2 रुपये का यह अंतर सर्कल के आधार पर रखती हैं।

ज्ञात हो कि जियो और एयरटेल के बीच यूजर को कम दाम में ज्यादा डेटा देने की होड़ मची है। जनवरी के पहले सप्ताह में या तो 1 जीबी वाले सभी प्लान में 50 फीसदी डेटा की बढ़त दी है या फिर प्लान की कीमत में 50 फीसदी की कटौती की है। हाल में ही प्रीपेड ग्राहकों के लिए एयरटेल ने अपने पुराने 149 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया था। जियो से मुकाबला करते हुए एयरटेल ने 149 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डेटा देना शुरू कर दिया था, जो पहले पूरे  28 दिन के लिए दिया जाता था।

एयरटेल के 199 रुपये वाले टैरिफ प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब है कि ग्राहकों 3जी/4जी स्पीड में इस्तेमाल करने के लिए कुल 39.2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त हैं। वहीं, रिपब्लिक डे 2018 ऑफर के तहत जियो के 198 रुपये वाले प्लान में 28 तक प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉल और जियो ऐप्स के लिए मुफ्त एक्सेस मिल रहा है। यह प्लान अब जियो के 299 रुपये जैसा है और दोनों में समान सुविधाएं मिलती हैं।
Advertisement

वोडाफोन के अन्य प्लान की बात करें तो 349 रुपये का एक प्लान कंपनी दे रही है, जिसमें यूजर को 28 दिन तक 2 जीबी 3जी व 4जी डेटा मिलेगा। वहीं, अगर आप 1 जीबी 3जी व 4जी डेटा का मज़ा 70 दिन की वैधता के साथ लेना चाहते हैं तो आपको वोडाफोन का 399 रुपये वाला प्लान अपनाना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Vodafone pack, vodafone 198, vodafone data plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.