Airtel के चार प्रीपेड प्लान हुए अपग्रेड, मिलेगा पहले से ज़्यादा 4जी डेटा

इस हफ्ते की शुरुआत में एयरटेल ने अपने 149 रुपये और 398 रुपये वाले रीचार्ज पैक को ग्राहकों के लिए और फायदेमंद बना दिया था। अब एयरटेल ने अपने 199 रुपये, 349 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान में बदलाव किए हैं, अब ये प्लान ज़्यादा डेटा के साथ आते हैं।

Airtel के चार प्रीपेड प्लान हुए अपग्रेड, मिलेगा पहले से ज़्यादा 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • 199 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये वाले टैरिफ प्लान में बदलाव
  • इन प्लान में अब हर दिन मिलेगा 1.4 जीबी 4जी डेटा
  • 349 रुपये वाले प्लान में हर दिन मिलेगा 2.5 जीबी डेटा
विज्ञापन
रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने का सबसे बड़ा खतरा एयरटेल की बादशाहत को हुआ है। ऐसे में एयरटेल के पास रिलायंस जियो की चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यही वजह है कि एयरटेल हर दूसरे दिन कोई नया रीचार्ज प्लान ला रही है, या फिर पुराने प्लान को अपग्रेड कर दे रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में एयरटेल ने अपने 149 रुपये और 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक को ग्राहकों के लिए और फायदेमंद बना दिया था। अब एयरटेल ने अपने 199 रुपये, 349 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान में बदलाव किए हैं, अब ये प्लान ज़्यादा डेटा के साथ आते हैं। ग्राहकों को अब 199 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये वाले टैरिफ प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 349 रुपये वाला एयरटेल प्लान चुनने वाले ग्राहक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2.5 जीबी डेटा पाएंगे। अपग्रेड किए गए टैरिफ प्लान माय एयरटेल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

गौर करने वाली बात है कि रिलायंस जियो ने साल के पहले ही हफ्ते में प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले नए प्लान पेश किए थे। ये 198, 398, 448 और 498 रुपये के हैं। पहले इसी कीमत में 1 जीबी डेटा वाले प्लान मिलते थे। एयरटेल ने इन्हीं प्लान के जवाब में अपने 199 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये वाले प्लान को और फायदेमंद बना दिया है।

एयरटेल के 199 रुपये वाले टैरिफ प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसका मतलब है कि ग्राहकों 3जी/4जी स्पीड में इस्तेमाल करने के लिए कुल 39.2 जीबी डेटा मिलेगा। 448 रुपये वाले प्लान में 82 दिनों के लिए ग्राहकों को हर दिन 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से कुल डेटा 114.8 जीबी होगा। वहीं, 509 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है। अब यह प्लान कुल 128 जीबी डेटा के साथ आता है।

इसके अलावा एयरटेल ने अपने 349 रुपये वाले टैरिफ प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अब तक यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता था और हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाता था। लेकिन अब ग्राहक 28 दिनों के लिए 2.5 जीबी के हिसाब से डेटा पाएंगे। इस तरह से अब 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को कुल 70 जीबी डेटा मिलेगा।

बता दें कि एयरटेल के ये सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त है। मुफ्त कॉल का मज़ा रोमिंग में भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Plan, Airtel Prepaid Recharge
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »