अब पूरे हरियाणा में है अपग्रेडेड वोडाफोन सुपरनेट सेवा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 17:28 IST
वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा अब अपग्रेडेड वोडाफोन सुपरनेट सेवा से युक्त हो चुका है और कंपनी के सभी मोबाइल फोन उपभोक्ता अब वोडाफोन सुपरनेट के साथ जुड़ सकते हैं। कंपनी द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि हरियाणा सर्किल में सबसे बड़ा नेटवर्क स्थापित कर लेने के बाद, इस सर्कल में वोडाफोन के 5,000 से ज्यादा साइट हैं, जिसके दायरे में क्षेत्र की 99.7 फीसदी से ज्यादा आबादी आ जाती है। वोडाफोन ने पिछले एक साल में इस सर्किल में 800 से ज्यादा नए साइट की स्थापना की।

बयान के मुताबिक वोडाफोन अब 5,734 नगरों और गांवों के 50 लाख उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच बना चुका है और उन्हें सुपरनेट सेवाओं का सहज एवं निर्बाध अनुभव प्रदान करता है। इस दौरान वोडाफोन सुपरनेट के लिए 3.25 लाख एमएनपी (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटि) उपभोक्ता भी इसके साथ जुड़े हैं। हरियाणा सर्किल में 240 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स के साथ वोडाफोन का सबसे बड़ा रिटेल नेटवर्क है।

वोडाफोन इंडिया में हरियाणा के व्यापार प्रमुख मोहित नारू ने कहा, "हरियाणा अब अपग्रेडेड वोडाफोन सुपरनेट सेवा से युक्त है, जिसके द्वारा उपभोक्ता तेज रफ्तार, सुपर कंटेंट, सुपर स्ट्रीमिंग एवं सुपर एचडी वॉइस के साथ बेहतरीन नेटवर्क सेवाओं से लाभान्वित हो सकते हैं। हम इस नेटवर्क पर सभी नए उपभोक्ताओं का स्वागत करते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vodafone, vodafone supernet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.