Vodafone Idea ने लॉन्च किया 819 रुपये रीचार्ज प्लान, मिलेगा 168 जीबी डेटा

819 रुपये Vodafone रीचार्ज प्लान में वोडाफोन प्ले और ZEE5 सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 84 दिनों के लिए 100 एसएमएस मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea का 819 रुपये रीचार्ज प्लान लॉन्च
  • 84 दिनों के लिए रोज़ाना मिलेगा 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और असीमित कॉलिंग
  • मौजूदा 699 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान के लगभग समान है नया रीचार्ज प्लान

Vodafone 819 रुपये प्लान लगभग 699 रुपये प्लान के समान है

Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में नया 819 रुपये रीचार्ज पैक जोड़ा है। नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 मुफ्त एसएमएस मैसेज के साथ 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा मिलता है। 819 रुपये वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान काफी हद तक कंपनी के 699 रुपये प्लान के समान है। हालांकि, पहले लॉन्च किया गया 699 रुपये प्रीपेड प्लान Vodafone Idea के डबल डेटा ऑफर का एक हिस्सा है, जिसके तहत यह इसमें अतिरिक्त 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है।

Vodafone Idea साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 819 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान को फिलहाल केवल दिल्ली सर्कल में उपलब्ध कराया जा रहा है और वोडाफोन ग्राहकों तक सीमित है। इसका मतलब है कि यह अभी तक अन्य सर्किलों और आइडिया सेल्युलर ग्राहकों को नहीं मिलेगा।
Advertisement

819 रुपये वोडाफोन रीचार्ज प्लान में वोडाफोन प्ले और ZEE5 सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 84 दिनों के लिए 100 एसएमएस मिलेंगे। ये लाभ आपको 699 रुपये प्रीपेड प्लान में भी मिलेंगे, यहां तक कि इस प्लान में फिलहाल डबल डेटा ऑफर के तहत 4 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है।
 

हालांकि, जैसा कि टेलीकॉम पर फोकस करने वाले ब्लॉग OnlyTech द्वारा देखा गया है, वोडाफोन इंडिया के ऑनलाइन मोबाइल रीचार्ज माइक्रोसाइट पर एक लिस्टिंग से पता चलता है कि 819 रुपये प्लान एक साल की विस्तारित वारंटी के साथ आता है। इस बारे में और कोई जानकारी नहीं है कि यूज़र्स द्वारा इस वारंटी का उपयोग कैसे किया जाएगा और यह वारंटी यूज़र्स के मोबाइल फोन के लिए है या किसी अन्य प्रोडक्ट के लिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.