Vodafone के इस प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलेगा 547.5 जीबी डेटा

Vodafone India ने 1,999 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में उतारा है। इसमें वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 फरवरी 2019 20:01 IST
ख़ास बातें
  • 1,999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता 365 दिनों की है
  • 1,999 रुपये वाला वोडाफोन प्लान अभी केरल सर्कल में ही उपलब्ध
  • वोडाफोन का Airtel और Reliance Jio को चुनौती देना का है प्लान
Vodafone India ने 1,999 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में उतारा है। इसमें वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेगा। पैक की वैधता 365 दिनों की है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए 1,699 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। नए प्रीपेड पैक के ज़रिए कंपनी Airtel और Reliance Jio को चुनौती देना चाहती है, जिनके पास वार्षिक प्लान हैं। 1,999 रुपये वाले Vodafone प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अभी केरल सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में इसे अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

Vodafone India की वेबसाइट के मुताबिक, 1,999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र हर दिन 1.5 जीबी 4जी/ 3जी डेटा पाएंगे। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसका मतलब है कि वोडाफोन के सब्सक्राइबर्स कुल 547.5 जीबी डेटा पाएंगे। नए प्लान में कंपनी द्वारा बीते महीने लॉन्च किए गए 1,699 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की तुलना में 182.5 जीबी ज्यादा डेटा मिलता है।
Advertisement

अतिरिक्त डेटा के अलावा 1,999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा पाएंगे। इसका मतलब है कि ग्राहक 365 दिनों तक बिना किसी टेंशन लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर पाएंगे।
 

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 1,999 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अभी केरल सर्कल में ही उपलब्ध कराया गया है। Telecom Talk ने सबसे पहले इस प्लान की जानकारी दी। वोडाफोन इंडिया की साइट पर प्लान को लाइव कर दिया गया है।
Advertisement

1,999 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह BSNL ने बीते साल जून में 1,999 रुपये का पैक लॉन्च किया था। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone India, Rs 1999 Vodafone recharge, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.