Vodafone के इस रीचार्ज पैक में 56 दिनों तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

वोडाफोन, आइडिया और एयरेटल जैसी कंपनियों ने उन ग्राहकों को ख्याल रखना शुरू कर दिया है जिनके लिए डेटा से ज़्यादा अनलिमिटेड कॉल अहम है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2018 13:30 IST
ख़ास बातें
  • 189 रुपये वाले वोडाफोन पैक में सीमा के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा
  • देखा जाए तो करीब दो महीने की वैधता वाला यह सबसे सस्ता प्लान है
  • हर महीने इस्तेमाल के लिए कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा
रिलायंस जियो के आने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के बीच यूज़र को ज़्यादा से ज़्यादा डेटा वाले प्लान देने की जंग थी। अब वोडाफोन, आइडिया और एयरेटल जैसी कंपनियों ने उन ग्राहकों को ख्याल रखना शुरू कर दिया है जिनके लिए डेटा से ज़्यादा अनलिमिटेड कॉल अहम है। अब Vodafone द्वारा ऐसे ही किफायती रीचार्ज पैक लॉन्च करने की ख़बर है। इसकी कीमत 189 रुपये है। 189 रुपये वाला वोडाफोन का प्रीपेड पैक 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी और साथ में 2 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा दिया जाएगा। वॉयस कॉल की सुविधा पूरी तरह से अनलिमिटेड नहीं है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट कॉल करना संभव होगा और साप्ताहिक सीमा 1,000 मिनट की। इस पैक के साथ एसएमएस सेवा मुफ्त नहीं है। देखा जाए तो करीब दो महीने की वैधता वाला यह सबसे सस्ता प्लान है। तुलना में Jio का 56 दिनों वाला सबसे सस्ता पैक 349 रुपये का है।

189 रुपये वाले Vodafone रीचार्ज पैक में जैसे ही यूज़र दैनिक और मासिक सीमा की खपत कर लेते हैं तो उन्हें कॉल के लिए 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से भुगतान करना होगा। यह जानकारी Telecom Talk ने दी है। दूसरी तरफ, 349 रुपये वाले जियो पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर 1.5 जीबी 4जी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। देखा जाए तो इस पैक की कीमत वोडाफोन के 189 रुपये वाले पैक से लगभग दोगुनी है।
Advertisement

Telecom Talk की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए Vodafone रीचार्ज पैक को फायदा सिर्फ बैलेंस डिडक्शन मोड के ज़रिए उठाया जा सकता है। यह बहुत हद तक बीते हफ्ते लॉन्च किए गए 279 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड पैक जैसा है। 279 रुपये वाला रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस पैक, 4जी डेटा और हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। .

इन दोनों पैक के फायदे से तो यह साफ है कि ये रीचार्ज पैक उन यूज़र के लिए है जो डेटा से ज़्यादा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.