Vodafone के इस नए प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा फुल टॉक टाइम

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया गया है, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नया प्लान फुल टॉक टाइम के साथ आ रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2019 11:26 IST
ख़ास बातें
  • नया वोडाफोन प्रीपेड प्लान फिलहाल कंपनी की साइट पर लिस्ट नहीं
  • Vodafone के 20 रुपये और 45 रुपये वाले प्लान के साथ भी फुल टॉक टाइम
  • जानें Vodafone के नए Prepaid Plan के बारे में

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा फुल टॉक टाइम

Vodafone Prepaid Plans: वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है, इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Vodafone ने यूज़र्स के लिए 30 रुपये वाला नया वोडाफोन प्रीपेड प्लान उतारा है, यह नया वोडाफोन प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। याद करा दें कि कंपनी ने हाल ही में 45 रुपये और 20 रुपये वाले Vodafone Prepaid Plan को फुल टॉक टाइम बेनिफिट के साथ उतारा था और इन प्लान की वैधता भी 28 दिनों की थी।  इसके अलावा 35 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान भी है और यह प्लान 100 एमबी डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ 26 रुपये का टॉक टाइम देता है।
 

Vodafone Rs. 30 Prepaid Plan

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, 30 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान अभी केवल कर्नाटक, केरल और मुंबई सर्किल में उपलब्ध है। वोडाफोन का यह 30 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान 30 रुपये का टॉक टाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है।

याद रहे कि Vodafone के 20 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ भी फुल टॉकटाइम और 28 दिनों की वैधता मिलती है। हाल ही में वोडाफोन ने 45 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उतारा है, यह वोडाफोन प्रीपेड प्लान चुनिंदा सर्किल में फुल टॉक टाइम के साथ 100 एमबी डेटा भी प्रदान करता है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन के सभी फुल टॉक टाइम वाले वोडाफोन प्रीपेड प्लान 'ऑल राउंडर' पोर्टफोलियो के अंतर्गत उपलब्ध हैं। 35 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान 100 एमबी डेटा और 26 रुपये का टॉक टाइम प्रदान करता है। गैजेट्स 360 स्वतंत्र रूप से वोडाफोन के 30 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को वेरिफाई नहीं कर पाया है। बता दें कि वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट पर भी प्लान अभी लिस्ट नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.