Vodafone 399 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 30 जीबी डेटा

कंपनी ने प्लान में यूज़र के लिए 4,000 रुपये का वोडाफोन प्ले सर्विस का सब्सक्रिप्शन दिया है, जहां यूज़र मूवी का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा बंडल्ड मैग्ज़टर की सेवा भी इस प्लान में शामिल है, जहां 3,500 से ज्यादा ई-मैगज़ीन का लाभ यूज़र ले पाएंगे। इस प्लान में शामिल मुफ्त कॉल की सेवा हर दिन 250 मिनट व हर सप्ताह 1,000 मिनट के लिए है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 16:30 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने अपने नए रेड प्लान को पोस्टपेड यूज़र के लिए अपडेट किया है
  • अब यूज़र को 30 जीबी डेटा इस प्लान के ज़रिए दिया जाएगा
  • 399 रुपये सिर्फ 6 महीने तक, उसके बाद बढ़कर 499 रुपये हो जाएगा चार्ज
जियो और एयरटेल से मुकाबला करने के लिए वोडाफोन ने अपने 'रेड' प्लान को पोस्टपेड यूज़र के लिए अपडेट कर दिया है। अपडेट करने के बाद 399 रुपये वाले इस प्लान में यूज़र को असीमित मुफ्त कॉल (लोकल व एसटीडी), मुफ्त नेशनल रोमिंग व 100 एसएमएस के साथ 30 जीबी/3जी/4जी डेटा मिलेगा। साथ ही हर महीने बचा हुआ डेटा (200 जीबी तक) अगले बिल साइकल का हिस्सा बन जाएगा। वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहक व अन्य सेवा प्रदाताओं के ग्राहक वोडाफोन पोस्टपेड में स्विच कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी ने प्लान में यूज़र के लिए 4,000 रुपये का वोडाफोन प्ले सर्विस का सब्सक्रिप्शन दिया है, जहां यूज़र मूवी का आनंद उठा सकेंगे। इसके अलावा बंडल्ड मैग्ज़टर की सेवा भी इस प्लान में शामिल है, जहां 3,500 से ज्यादा ई-मैगज़ीन का लाभ यूज़र ले पाएंगे। इस प्लान में शामिल मुफ्त कॉल की सेवा हर दिन 250 मिनट व हर सप्ताह 1,000 मिनट  के लिए है। साथ ही इस प्लान में वोडाफोन रेड शील्ड भी शामिल है, जो आपके स्मार्टफोन को खोने या चोरी हो जाने की दशा में इनश्योर करेगी।

वोडाफोन रेड में स्विच करने के लिए यूज़र को अपने फोन से 199 डायल करना होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह प्लान 399 रुपये में सिर्फ 6 महीने के लिए ही लागू रहेगा, 6 महीने (6 बिलिंग साइकल पूरी होने के बाद) यूज़र से 499 रुपये चार्ज किए जाएंगे। बता दें कि खबर लिखे जाने तक भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह प्लान अपडेट नहीं किया गया था। यह प्लान वर्तमान में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सर्कल में लागू नहीं है।

वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए  पिछले साल दिसंबर में 399 रुपये वाला 'रेड' प्लान शुरू किया था। इस प्लान के तहत असीमित कॉल (लोकल व एसटीडी), रोमिंग के दौरान फ्री इनकमिंग व 10 जीबी डेटा दिया जाता था। इस प्लान में भी डेटा को अगले साइकल में जोड़ने का विकल्प रहता था। तब यह प्लान वोडाफोन प्ले और मैग्ज़्टर सब्सक्रिप्शन भी शामिल नहीं था। कंपनी ने बाद में डेटा की सीमा को बढ़ाकर 20 जीबी कर दिया था।
Advertisement

बता दें कि कंपनी को इस प्लान से पोस्टपेड बाज़ार में खासा फायदा हुआ है। जियो के 309 रुपये के प्लान वाले पोस्टपेड यूज़र को 30 जीबी डेटा 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब मिलता है। अगर डेटा की प्रतिदिन वाली सीमा से मुक्ति पानी हो, तो यूज़र 409 रुपये में 20 जीबी डेटा प्लान ले सकते हैं। वहीं, एयरटेल की बात करें तो कंपनी 399 रुपये वाले मायइनफिनिटी प्लान में 20 जीबी डेटा दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India, Telecom, Vodafone, Vodafone RED
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.