Vodafone का धमाकेदार ऑफर, प्रीपेड यूज़र को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा 50 प्रतिशत डिस्काउंट

Vodafone ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए “Youth Offer on Amazon Prime” पेश किया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 मार्च 2019 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone ऑफर के तहत 499 रुपये में मिल रहा है Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन
  • 30 जून तक वैध है Vodafone “Youth Offer on Amazon Prime”
  • मॉय जियो ऐप के जरिए उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

Vodafone का धमाकेदार ऑफर, प्रीपेड यूज़र को Amazon Prime सब्सक्रिप्शन पर मिलेगा 50 प्रतिशत डिस्काउंट

टेलीकॉम कंपनी Vodafone पहले अपने चुनिंदा Vodafone RED पोस्टपेड प्लान के साथ Amazon Prime की फ्री मेंबरशिप दे रही थी। लेकिन अब वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए “Youth Offer on Amazon Prime” पेश किया है। Vodafone के इस खास ऑफर के तहत प्रीपेड यूज़र को अमेज़न प्राइम के वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि Vodafone के इस ऑफर का लाभ केवल 18 से 24 साल के आयु वर्ग के लोग ही उठा पाएंगे। Amazon Prime सब्सक्रिप्शन पर डिस्काउंट मौजूदा और नए वोडाफोन प्रीपेड यूज़र के लिए है। Vodafone's “Youth Offer on Amazon Prime” का लाभ उठाने के लिए आपको पहले मॉय वोडाफोन ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने नंबर को रजिस्टर करें और फिर ऑफर वाले उपयुक्त बैनर पर क्लिक करें।
Advertisement

अमेज़न प्राइम का वार्षिक प्लान की कीमत 999 रुपये है लेकिन वोडाफोन ऑफर के तहत योग्य प्रीपेड यूज़र को सिर्फ 499 रुपये में प्लान मिल रहा है। 499 रुपये का भुगतान करने के बाद Amazon Prime मेंबरशिप को एक्टिवेट करने के लिए अपने अमेज़न अकाउंट को लॉग-इन करें।

Amazon Prime मेंबरशिप के साथ यूज़र को बिना अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड फास्ट डिलीवरी, एक्सक्लूसिव डील्स, प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूज़िक का एक्सेस मिलता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन का यह ऑफर 30 जून तक वैध है।
Advertisement

याद करा दें कि, कुछ समय पहले वोडाफोन ने अपने 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी बदलाव किया था। कंपनी का यह प्लान अब 90 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा प्रदान करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Amazon Prime, Youth Offer on Amazon Prime
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.