वोडाफोन का ऑफर, 4जी में अपग्रेड करने पर मिलेगा 2 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा

वोडाफोन का ऑफर, 4जी में अपग्रेड करने पर मिलेगा 2 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन को रिलायंस जियो से जबरदस्त चुनौती मिल रही है। इस बाबत कंपनी ने मुंबई, हरियाणा, तमिलनाडु और पंजाब के मौजूदा ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। कंपनी ने बताया कि इन सर्किल में 4जी सिम में अपग्रेड करने पर ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा।

वोडाफोन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "वोडाफोन सुपरनेट 4जी में अपग्रेड करने पर सभी मौजूदा वोडाफोन ग्राहकों को 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। 4जी सिम सभी वोडाफोन स्टोर, वोडाफोन मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड आउटलेट में मिल रहे हैं।"

गौर करने वाली बात है कि हाल ही आई एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में रिलायंस जियो की किफायती 4जी सेवाओं से वोडाफोन को सबसे ज्यादा नुकसान होने की बात कही गई थी।

बता दें कि प्रीपेड ग्राहकों को 2 जीबी मुफ्त डेटा 10 दिनों के अंदर लेना होगा। वहीं, पोस्टपेड ग्राहक अगले बिल चक्र तक इसे एक्सेस कर सकेंगे। जिन सर्किल में 4जी नेटवर्क नहीं है, वहां के ग्राहक 3जी डेटा का ही फायदा उठा पाएंगे। उदाहरण के तौर पर पंजाब में आर्थिक साल के अंत तक 4जी सेवाओं को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि वोडाफोन की 4जी सेवाएं केरल, कोलकाता, कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (पूर्व) और बंगाल में उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि 2017 मार्च तक वह 17 सर्किल के और 2400 शहरों में अपनी सेवाएं मुहैया करा देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone 4G, 4G, Telecom, India, Vodafone Offer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »