Vodafone का नया प्लान, 176 रुपये में 28 जीबी डेटा के साथ रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉल

वोडाफोन इंडिया ने जानकारी दी है कि 176 रुपये के इस पैक में ग्राहकों को रोमिंग में भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 1 जीबी 2जी डेटा भी दिया जाएगा। 2

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2017 11:43 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने नया अनलिमिटेड सुपर प्लान 176 पेश किया है
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उतारा गया है
  • 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में ग्राहकों को कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने नया अनलिमिटेड सुपर प्लान 176 पेश किया है। इस प्लान को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उतारा गया है। वोडाफोन इंडिया ने जानकारी दी है कि 176 रुपये के इस पैक में ग्राहकों को रोमिंग में भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 1 जीबी 2जी डेटा भी दिया जाएगा। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में ग्राहकों को कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा।

वोडाफोन का यह ऑफर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के सभी प्रमुख वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स, मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट और माय वोडाफोन ऐप पर उपलब्ध है। यह भी जानकारी दी गई है कि अगर ग्राहक माय वोडाफोन ऐप से रीचार्ज करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि इस कीमत में रोमिंग में भी मुफ्त कॉल की सुविधा रिलायंस जियो के अलावा अब तक कोई भी टेलीकॉम कंपनी नहीं देती थी। देखा जाए तो यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो ज़्यादा से ज़्यादा वॉयस कॉल करते हैं। क्योंकि कंपनी की ओर से 28 दिनों तक मिलने वाला मुफ्त डेटा 2जी स्पीड वाला है। अब 4जी के जमाने में 2जी स्पीड शायद ही किसी ग्राहक को भाए।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोडाफोन इंडिया के बिजनेस हेड मोहित नरुला ने कहा, "हम अपने उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवाओं के फायदे पहुंचाना चाहते हैं। हमारे उपभोक्ता रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे पा सकेंगे।"
Advertisement

अभी हाल ही में आइडिया सेल्युलर ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। आइडिया को 509 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को हर रोज 1 जीबी 3जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Vodafone Pack, Vodafone Prepaid
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.