Vodafone ने रचा इतिहास, साधारण स्मार्टफोन से कर डाली दुनिया की पहली 'स्पेस वीडियो कॉल'!

इस कॉल के लिए कंपनी ने किसी खास सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 08:36 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" करने का दावा
  • साधारण 4G, 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल से की गई कॉल
  • बिना सैटेलाइट मोबाइल के स्पेस वीडियो कॉल करने वाली पहली कंपनी

Vodafone ने दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" करने का दावा किया है।

Vodafone ने इतिहास रच दिया है। टेलीकॉम सर्विसेज प्रोवाइडर कंपनी ने दुनिया की पहली "स्पेस वीडियो कॉल" करने का दावा किया है। यहां पर खास बात यह है कि इस कॉल के लिए कंपनी ने किसी खास सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि एक साधारण 4G, 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल से यह कॉल की गई। सैटेलाइट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह प्रयोग क्रांतिकारी बताया जा रहा है। 

Vodafone दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने बिना सैटेलाइट मोबाइल के स्पेस वीडियो कॉल करने का कारनामा कर दिखाया है। आपको भी ज्ञात होगा कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में कंपनियां आजकल अलग से सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर देने लगी हैं जिसमें बिना सिम या कनेक्टिविटी के भी मैसेज करना संभव है। यह सैटेलाइट की मदद से होता है। लेकिन सैटेलाइट कनेक्टिविटी को इस्तेमाल करने के लिए खास उपकरणों की जरूरत होती है। मगर वोडाफोन ने यह कारनामा बिना किसी खास उपकरण के कर दिखाया है। 

साधारण स्मार्टफोन की मदद से ही सैटेलाइट सर्विस को अब एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि वह इस सर्विस को इसी साल रोलआउट करना शुरू कर देगी। अगले साल तक यह तकनीक यूरोप में उपलब्ध होगी। कंपनी ने सर्विस की शुरुआत वोडाफोन सीईओ Margherita Della Valle को की गई कॉल से की। कंपनी के इंजीनियर ने वेल्स के पहाड़ों से Valle के पास कॉल की। यहां पर किसी भी तरह का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं था। यह कॉल सीधे सैटेलाइट के माध्यम से की गई थी। 

इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि अब दूर दराज के इलाकों में कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी जहां पर किसी तरह की कनेक्टिविटी नहीं है, या फिर कनेक्टिविटी को ले जाना संभव नहीं है। Vodafone ने यह कारनामा पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद AST SpaceMobile के 5 ब्लूबर्ड सैटेलाइट की मदद से किया है। इसकी मदद से कंपनी साधारण स्मार्टफोन पर 120Mbps की ट्रांसमिशन सर्विस दे रही है। कंपनी का प्लान इस टेक्नोलॉजी को जल्द ही अपने यूजर्स तक पहुंचाने का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.